मोदी के लिए कुछ भी करेंगी मल्लिका
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का कहना है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी यदि उनके शो ‘द बैचलरेट इंडिया..मेरे ख्यालों की मल्लिका’ में आते हैं तो वह उनके लिए कुछ भी करने को तैयार है। 
मल्लिका ने कहा कि मेरे लिए इस देश के सबसे योग्य कुंआरे नरेन्द्र मोदी है। यदि वह मेरे शो मे आते है तो वह जो कहेंगे मैं करूंगी।
उल्लेखनीय है कि द बैचलरेट इंडिया..मेरे ख्यालों की मल्लिका के जरिये बॉलीवुड की बिंदास गर्ल मल्लिका शेरावत अपने ख्वाबों के राजकुमार की तलाश करेंगी।
यह शो अमेरिका के मशहूर रियालिटी डेटिंग शो ‘ बैचलर’ का हिन्दी संस्करण है। इस शो मे 30 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे जिनमें से मल्लिका अपना वर चुनेगी। इस शो में रोहित रॉय एंकर की भूमिका निभाएंगे।

