Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : शादी समारोह में पापड़ वाले की हत्या करने के बाद भी मेहमान उड़ाते रहे दावत

 

 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पट्टोकी शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह में विवाद के बाद एक पापड़ वाले को मेहमानों ने बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। हत्या के बाद ये मेहमान बेफिक्र होकर शव के साथ ही उत्सव मनाते और दावत उड़ाते रहे। पंजाब (पाक के) पुलिस ने हत्या के इस मामले में मैरिज हाल के मैनेजर सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि हत्या के बाद शव फर्श पर पड़ा रहा और शादी में आए मेहमान बेफिक्र होकर कबाब और बिरियानी का लुत्फ लेते रहे। मृतक की पहचान अशरफ उर्फ सुल्तान के रूप में हुई है। इस क्रूर हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। पु‍लिस का कहना है कि वह पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढें   सुनसरी जिला के देवानगंज में साम्प्रदायिक दंगा में शक की घेरे में बंग्लादेशी मौलाना

पुलिस ने बताया कि पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी (पीएफएसए) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।इस बीच, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) कसूर ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और वीडियो सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी मदद से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने भी पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com