तीनों चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबन्धन होगाः प्रचण्ड

चितवन, २४ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि आगामी तीनों तह के चुनाव में नेपाली कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन होनेवाला है । आज चितवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने पत्रकारों से कहा– ‘गठबंधन तो आज भी है । आज जो गठबंधन है, यही गठबंधन स्थानीय चुनाव से लेकर प्रदेश और संघीय चुनाव तक कायम रहेगा ।’ उनका कहना है कि चितवन कांग्रेस की ओर से जिस तरह गठबंधन विरुद्ध बात हो रही है, वह सत्य नहीं है । प्रचण्ड ने कहा– ‘चितवन कांग्रेस जो भी कहें, कुछ होनेवाला नहीं है । केन्द्रीय स्तर से हम लोग चुनावी तालमेल करते हैं ।’

