Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोटर साइकिल दुर्घटना में चार मरे एक गंभीर रूप से घायल

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सोमवार की रात धनुषा जिला के सवैला नगरपालिका वार्ड 12के रघुनाथपुर नहर चौक के पास मोटर साइकिल दुर्घटना में चार किशोरों की मौत प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम में इलाज के दौरान हो गयी है। वही एक किशोर जिन्दगी मौत से जूझ रहे है। मरने वालो में सवैला वार्ड 2के12बर्षीय लक्ष्मी यादव, 14बर्षीय सुमित यादव, मोटर साइकिल चालक 15बर्षीय राहुल यादव, 12बर्षीय बौका यादव है। वहीं गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र यादव हैं। उपयुक्त जानकारी इलाका प्रहरी कार्यालय सवैला नगरपालिका इलाका प्रहरी कार्यालय राज कुमार लूइटेल ने दी है। एक साथ चार किशोरों के मरने से गांव में मातम पसर गया है। सवैला नगरपालिका के मेयर विजय शंकर साह इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढें   सांस्कृतिक तथा राष्ट्रीय पहचान के विपरीत डा.बाबुराम भट्टराई की अभिव्यक्ति : डा.विजय दत्त

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com