Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले अध्यक्ष और राप्रपा महामन्त्री बीच वार्ता, चुनावी तालमेल को लेकर चर्चा

 

नेपालगंज, १ अप्रील । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के महामन्त्री धवल शमशेर राणा बीच भेटवार्ता हुई है । नेपालगंज स्थित स्नेहा होटल में बिहिबार रात सम्पन्न भेटवार्ता में समसामयिक राजनीतिक विषयवस्तु में चर्चा की गई है ।
राप्रपा प्रवक्ता एवं प्रचार विभाग प्रमुख मोहन श्रेष्ठ के अनुसार समसामयिक राजनीतिक विषय तथा वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव संबंधी विषयों को लेकर अध्यक्ष ओली ओर महामन्त्री राणा के बीच चर्चा हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार घोषित स्थानीय चुनाव में एमाले और राप्रपा बीच चुनावी तालमेल संबंधी विषय को लेकर भी दो नेताओं के बीच प्रारम्भीक विमर्श हुई है । बताया गया है कि इस विषय को लेकर आगामी दिनों में विचार–विमर्श जारी रखने के लिए दो नेताओं के बीच सहमति बनी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com