Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भैरहवा में श्री हनुमान जयंती भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न(फोटो सहित)

 

हिमालिनी संवाददाता/रुपन्देही, महेश गुप्ता।

रुपन्देही जिला के भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका अंतर्गत श्री रामजानकी हनुमान मंदिर सेवा समिति ,मारवाड़ी सेवा समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जिसमे हजारों से अधिक संख्या में भक्तजन शामिल रहे ।शोभा यात्रा में समिति द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा में भक्ति भजन से पूरानगर भक्तिमय हो गया था। यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं द्धारा जय श्रीराम के नारे से नगर में गुंजायमान हो गया।
इस शोभायात्रा में मुख्य रुप से श्री रामजानकी हनुमान मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र प्रसाद रौनियार , पूर्व मंत्री संतोष पाण्डेय,श्री श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता,कृष्ण नारायण मिश्र, बच्चू लाल धरिकर, कृष्णा कांदू,सुनील शर्मा,
मारवाड़ी सेवा संघ अध्यक्ष हेमन्त अग्रवाल, महासचिव अरुण कुमार कागलीवाल, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष विनित बेरीवाल,राजेश एलखेराडी ,मनोज अग्रवाल,
समाजसेवी राजकुमार कांदू,अजय कुमार गुप्ता,सागर प्रताप राणा,श्रीचन्द्र जायसवाल ,मनोज कांदू शैलेश उपाध्याय, पवन बरनवाल ,बैजनाथ गुप्ता तारकेश्वर कांदू, श्रवण कांदू, गणेश गुप्ता ,सुभद्रा पौडेल, महेश जायसवाल ,त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता,अर्जुन जायसवाल,संतोष जायसवाल , रविकांत उपाध्याय,राजन शुक्ला,संतोष शुक्ला,गोपाल उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता,लक्ष्मण यादव,मनोज कांदू, जगरनाथ प्रसाद अग्रहरि ,सिद्धार्थ नगरपालिका वडा नंबर ४ के अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव (भोला) वडा नंबर ६ के अध्यक्ष वीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव लगायत नगर के सैकड़ों वरिष्ठ समाजसेवी उपस्तिथ रहे ।

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *