Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता गठबंधन में शामील जसपा ने कैलाली में किया विद्रोही समूह के साथ चुनावी तालमेल

 

कैलाली, १६ अप्रील । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) केन्द्र में शामील है । केन्द्र में सत्ताधारी दलों के बीच चुनावी गठबंधन के लिए प्रयास भी जारी है । लेकिन ऐसे ही अवस्था में कैलाली जिला में जसपा ने विद्रोही समूह के साथ चुनावी तालमेल करने का निर्णय लिया है । आज शनिबार एक पत्रकार सम्मेलन मार्फत यहां क्रियाशील राजनीतिक शक्तियों ने कहा है कि कैलाली जिला में पहचानवादी शक्तियों के बीच चुनावी तालमेल होना जरुरी है ।
प्राप्त सूचना अनुसार पहचानवादी शक्ति के रुप में चुनावी गठबंधन में शामील राजनीतिक दलों में से एक जेल में रहे सांसद् रेशम चौधरी की पत्नी के नेतृत्व में रहे नागरिक उन्मुक्ति पार्टी भी है । थारुहट राष्ट्रीय मोर्चा के नेता लक्ष्मण थारु को साक्षी रखते हुए नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के अलवा जनता समाजवादी पार्टी, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, नेपाल लोकतान्त्रिक पार्टी और संघीय लोकतान्त्रिक पार्टी के बीच कैलाली में चुनावी तालमेल संबंधी निर्णय हुआ है ।
जसपा कैलाली जिला के अध्यक्ष ग्याप्रसाद कुश्मी ने कहा है कि केन्द्र में जो भी गठबंधन हो और निर्णय हो, लेकिन कैलाली में पहचानवादी शक्तियों के बीच चुनावी तालमेल किया जाएगा । उनका कहना है कि थारुहट आन्दोलन में उठाया गया मुद्दा, विकास और समृद्धि के लिए यहाँ पहचानवादी शक्ति को चुनाव में जितना जरुरी है । उन्होंने यह भी कहा है कि धनगढी नगरपालिका के मेयर पद के लिए केन्द्र से ही निर्णय होने की संभावना है, लेकिन स्थानीय स्तर में यहां की आवश्यकता अनुसार चुनावी तालमेल किया जाएगा । जसपा केन्द्रीय सदस्य होरिलाल चौधरी का कहना है कि स्थानीय चुनाव में केन्द्रीय स्तर से जो दबाव और हस्तक्षेप हो रहा है, वह ठीक नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed