Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैशाख ३० गते चुनाव होना निश्चित है, इसके प्रति आशंका करना बेकार हैः प्रमुख आयुक्त थपलिया

 
दिनेशकुमार थपलिया, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, १६ अप्रील । प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेश प्रसाद थपालिया ने कहा है कि आगामी वैशाख ३० गते स्थानीय चुनाव होना निश्चित है, इसके प्रति कोई भी आशंका व्यक्त करना बेकार है । शनिबार जनकपुर में आयोजित स्थानीय तह निर्वाचन २०७९ मीडिया अभिमुखी कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा कि आज भी निर्वाचन के प्रति आशंका व्यक्त करनेवाले हैं, ऐसी आशंका बेकार है ।
प्रमुख आयुक्त थपलिया ने कहा कि अगर आशंका की तरह चुनावी तीथि परिवर्तन किया जाता है तो देश ही दुर्घटना में पड़नेवाला है । उन्होंने कहा– ‘चुनावी तैयारियां हो रही है, लेकिन चुनाव के प्रति संशय व्यक्त करते हुए आशंका करनेवाले भी हैं, यह दुःखद है ।’ उन्होंने कहा कि अगर किसी भी बाहनेबाजी में चुनावी तिथि को परिवर्तन करने की कोशीश होती है तो वह लोकतन्त्र के लिए भी अप्रीय निर्णय होने की संभावना है ।
स्वच्छ, स्वतन्त्र और निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न करने के लिए सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रमुख आयुक्त थपलिया ने कहा कि अगर कोई निर्वाचन आचारसंहिता के विपरित कार्य किया जाता है तो उसके ऊपर कारवाही की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com