Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजदूतों में सिफारिस २० व्यक्तित्व के खिलाफ शिकायतें दर्ज करने के लिए आह्वान

 

काठमांडू, १६ अप्रील । संघीय संसद् मातहत रहे संसदीय सुनुवाई समिति ने विभिन्न देशों के लिए राजदूतों में सिफरिश व्यक्तित्व के खिलाफ शिकायते दर्ज करने के लिए आह्वान किया है । सरकार द्वारा सिफारिश २० व्यक्तित्व के ऊपर समिति ने संसदीय सुनुवाई प्रक्रिया शुरु करते हुए कहा है कि सिफारिश व्यक्तित्व अगर राजदूत के लिए योग्य नहीं हैं तो स्पष्ट आधार और प्रमाण के साथ आगामी वैशाख १२ गते के भीतर समिति में शिकायत दर्ज किया जा सकता है ।
समिति ने कहा है कि इस तरह शिकायत दर्ज करनेवाले व्यक्ति का पहचान गोप्य रखा जाएगा । यह सूचना जिला प्रशासन कार्यालय तथा संभव है तो अन्य सरकारी कार्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों में भी रखने के लिए समिति ने प्रमुख जिला अधिकारियों से आग्रह किया है । स्मरणीय है, गत चैत्र २४ गते सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने चीन के लिए विष्णुपुकार श्रेष्ठ, श्रीलंका के लिए वासुदेव मिश्र, दक्षिण अफ्रिका के लिए दानबहादुर तामाङ, स्पेन के लिए शर्मिला पराजुली ढकाल, रुसी महासंघ के लिए मिलनराज तुलाधर, मलेसिया के लिए ठिल्लीराज पौडेल, इजरायल के लिए कान्ता रिजाल, साउदी अरेबिया के लिए नवराज सुवेदी, अष्ट्रेलिया के लिए कैलाशराज पोखरेल, कतार के लिए डा. नरेन्द्रबिक्रम ढकाल, दक्षिण कोरिया के लिए ज्योति प्याकुरेल भण्डारी, डेनमार्क के लिए प्रा.डा. रामस्वार्थ राय, जापान के लिए दुर्गाबहादुर सुवेदी, ब्राजिल के लिए निर्मलराज काफ्ले, इजिप्ट के लिए सुशीलकुमार लम्साल का नाम राजदूत के रुप में सिफारिस किया है ।
इसीतरह संयुक्त राष्ट्रसंघ कार्यालय भियाना के लिए भरतकुमार रेग्मी, बहराइन के लिए तीर्थराज वाग्ले, बंगलादेश के लिए घनश्याम भण्डारी, म्यानमार के लिए हरिशचन्द्र घिमिरे और ओमान के लिए डोरनाथ अर्याल का नाम भी राजदूत के रुप में रिफारिश है । नियुक्ति से पहले उल्लेखित नाम संसदीय सुनुवाई से अनुमोदन होना जरुरी है । उसके बाद ही राष्ट्रपति से उन लोगों को नियुक्ति दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed