राजतन्त्र पुनर्स्थापना की संभावना खत्तम हो गया है, इसीलिए मैं गणतन्त्रवादी बन गयाः थापा

बुटवल, १६ अप्रील । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा ने दावा किया है कि नेपाल में राजतन्त्र पुनर्स्र्थापना होने की संभावना खत्तम हो गया है । पार्टी की ओर से बुटवल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि राजतन्त्र पुनर्स्र्थापना की संभावना खत्तम होने के कारण ही वह गणतन्त्रवादी बन गए हैं ।
अध्यक्ष थापा ने कहा कि अब नेपाल में राजतन्त्र पुनर्स्र्थापना की मुद्दा सदा के लिए अन्त हो गया है । उन्होंने यह भी कहा कि अब उनकी एजेण्डा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना है । वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव संबंधी प्रसंग में उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राप्रपा नेपाल ने ज्यादा अपेक्षा नहीं की है ।
अध्यक्ष थापा ने कहा कि सत्ताधारी पाँच दलों ने चुनावी गठबंधन किया है, इसीलिए अकेले ही चुनावी प्रतिस्पर्धा करने की अवस्था नहीं है, ऐसी अवस्था में नेकपा एमाले के साथ चुनावी प्रतिस्पर्धा करना उनके लिए बाध्यता है ।

