मलंगवा में ओली को 101किलो पहनाकर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर | पू प्रधानमंत्री तथा नेकपा एमाले के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली को शनिवार को सर्लाही के जिला मुख्यालय मलंगवा में आयोजित विशाल जनसभा तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम मेंकार्यकर्ताओं ने 101किलो के माला पहनाकरगर्म जोशी के साथ स्वागत किया। मलंगवा के कॉवर्ड हॉल परिसरमें आयोजित इस आम सभा तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में भीषण गर्मी के वावजूद हजारों की सहभागिता थी। कार्यक्रम में नेकपा एमाले के सचिव रघुबीर महासेठ, पूर्व मंत्री तथा स्थायी कमिटी के सदस्य प्रभु साह, सुमन प्याकुरेल, हरि उप्रेती सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन थे। इस कार्यक्रम में नेकपा माओवादी केन्द्र के पोलित ब्यूरो सदस्य केशव ढुंगाना तथा राजपा पार्टी से कविलासी गांव पालिका के अध्यक्ष कौशल यादव सहित दो हजार से अधिक लोगों ने जसपा, लोसपा, माओवादी तथा नेपाली कांग्रेस को त्याग कर नेकपा एमाले में प्रवेश किया। ओली ने सवो को माला अवीर लगाकर स्वागत किया।

