सीतामढ़ी के पूर्व सांसद नवल किशोर राय का निधन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। सीतामढ़ी केपूर्व सांसद नवल किशोर राय की निधन की खबर सुनते प्रखंड शोक की लहर दौड़ पड़ी । लोगो मो अपनी कानो पर यकीन नही हो रहा । मात्र 62 साल के उम्र में निधन होना ।जन नायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, लालधारी राय, पैक्स अध्य्क्ष बीरेंद्र राय, नरेंद्र राय , प्रभु दयाल राय, कैलाश राम, उपेंद्र महतो, गोपी ठाकुर, रेवी चंद्र महतो, मो कमर अख्तर, मो हैदर अली खान, मोहम्मद हुसैन ने पूर्व सांसद नवल किशोर राय के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। वह तीन बार सांसद एवं एक बार पुपरी से विधायक रह चुके है। वर्ष 1991, 1996,1999 में सीतामढ़ी लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए । वहीं एक बार पुपरी से विधायक चुने गए। दिवगंत राय राजनीति में कर्पूरी ठाकुर को आर्दश मानते थे। बिहार से लेकर दिल्ली तक जनता की आवाज बनकर संसद में गुंजते रहे। श्री राय अपने क्रिया कलाप से जनता के बीच अलग पहचान थी। वह काफी लोकप्रिय थे। मधेशी अपने अधिकार के लिए जव मधेशी आन्दोलन कर रहे तो नवल किशोर राय ने मधेश आन्दोलन का खुलकर समर्थन किया था।

