Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के रानी में श्रीमद भागवत कथा से माहौल भक्तिमय

 


माला मिश्रा रानी बिराटनगर ! बिराटनगर महानगरपालिका वार्ड 15 स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ कार्यक्रम में कथा वाचन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान से शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है । रामजानकी मंदिर समिति का अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने बताया भागवत कथा वाचनकर्ता व्यासचार्य जी महाराज , आचार्य पंडित सागर जी महाराज है। नित्य पूजा अर्चना , हवन , संध्या के समय प्रशिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति गीत का प्रस्तुति दिया जा रहा है । इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुच कर लाभ उठा रहे है । कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लोकेश धारेवा , सह कोषाध्यक्ष कुन्दन यादव समिति के मोहन मंडल , रामजी मंडल , सरोज यादव , जगरनाथ मंडल , अमित कुमार ठाकुर , प्रदीप कुमार ठाकुर , धीरज मंडल , अनिल मंडल , राजन झा उपसमिति के पवन झा , अभयकांत झा , शंकर गिरी सक्रिय रुप से लगे हुए है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com