Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के रानी में चल रहे विराट श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का समापन

 

माला मिश्रा, बिराटनगर । भारतीय सीमा से सटे विराटनगर रानी स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित विराट श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ । इस दौरान वृंदावन श्रीधाम से पधारे श्री रामानुजाचार्य महाराज का मुखारविंद से अमृत कथा प्रवचन से आसपास का क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा । आयोजक मंदिर कमेटी का अध्यक्ष श्री राम ठाकुर सदस्य अभयकांत झा ने बताया कि इस मौके पर अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश एक का स्वास्थ्य मंत्री जयराम यादव ,पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव कुमार मंडल , नेपाली कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य अतिथि द्वारा दिए गए सहयोग राशि को सामुदायिक धर्मशाला निर्माण में खर्च की बात कही । इस मौके पर जनकपुर से पहुंचे गायक वीरेंद्र झा का टीम का एक से बढ़कर एक भक्ति गीत का प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध किया
कार्यक्रम में मन्दिर समिति के कोषाध्यक्ष लोकेश धारेवा, सह कोषाध्यक कुन्दन यादव , समिति का मोहन मंडल , रामजी मंडल ,सरोज यादव , जग्गरनाथ मंडल , अमीन कुमार ठाकुर , प्रदीप कुमार ठाकुर , धीरज मंडल , अनिल मंडल , राजन झा , पवन झा , शंकर गिरी सहित अन्य लोग सक्रिय दिखे ।

यह भी पढें   ट्रेड यूनियन खत्म करने के फैसले का जसपा ने किया विरोध, सरकार तानाशाही की ओर बढ़ने की आशंका

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *