जसपा आबद्ध लुम्बिनी नगरपालिका के मेयर चौधरी लोसपा में प्रवेश
रुपन्देही, २३ अप्रील । लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के प्रमुख मनमोहन चौधरी लोकतान्त्रिक समाजवादी (लोसपा) पार्टी में प्रवेश किए हैं । आज शनिबार आयोजित एक विशेष कार्यक्रम मार्फत चौधरी को पार्टी अध्यक्ष महन्थ ठाकुर तथा वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने लोसपा में स्वागत किया । चौधरी जनता समाजवादी पाटीं (जसपा) से आबद्ध थे । लेकिन आगामी चुनाव में जसपा से टिकट प्राप्त होने की संभावना ना होने के कारण चौधरी लोसपा प्रवेश किए हैं ।

