सिटों की भागबण्डा के प्रति माधव नेपाल असंतुष्ट

काठमांडू, २३ अप्रील । वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव के लिए पाँच दलीय सत्ताधारी गठबंधन के बीच हो रहे भागबण्डा के प्रति नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता माधव कुमार नेपाल असन्तुष्ट दिखाई दिए है । उन्होंने कहा है कि वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में जिस क्षेत्र में नेकपा एमाले ने जीत हासिल की थी, उसमें स्वभाविक रुप में एकीकृत समाजवादी का प्रथम अधिकार है, राजनीतिक वृत्त में यही सहमति भी हुई थी ।
नेता नेपाल का कहना है कि आज सहमति अनुसार नहीं हो रहा है, एकीकृत समाजवादी को कम सिट मिल रहा है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर शनिबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता नेपाल ने कहा– ‘पाँच दलीय गठबंधन के बीच महानगरपालिका और उप–महानगरपालिका में जिस तरह भागबण्डा की गई, वह उत्सावद्र्धक ही रहा, इससे सकारात्मक सन्देश भी प्रवाह हो रहा था । लेकिन विभिन्न जिलों में जिस तरह भागबण्डा हो रहा है, उससे हम लोग आशावादी और उत्साहित नहीं हैं ।’

