सप्तरी में मोटरसाइकिल दुर्घटना, ३ व्यक्ति की मृत्यु
सप्तरी, २३ अप्रील । हुलाकी राजमार्ग अन्तर्गत सप्तरी जिला राजगढ गांवपालिका–५ मलेकपुर में दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से ३ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । पूर्व से पश्चिमी की ओर जा रही प्र.१–०२४१प.२२९६ नम्बर की मोटरसाइकिल और प्र.१ ०२०४१प. ९५२४ नम्बर की मोटरसाइकिल आपस में टकराया था । दुर्घटना में हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका–३ निवासी ३० वर्षीय पप्पु यादव, २६ वर्षीय संदीप यादव और २८ वर्षीय रंजीत यादव का निधन हो गया है ।
सप्तरी पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में तीनो व्यक्ति गम्भीर घायल हो गए थे । उपचार के लिए गजेन्द्रनारायण सिंह अस्पताल पहुचायाते ही चिकित्सक ने उन लोगों को मृत घोषित किया है ।

