Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे बन्द प्रभावहीन,बन्द ने हिंसक रुप लिया, (अपडेट)

 

  1438_0e10dc31a783038aaa2ac17353b1949b_mकैलास दास,जनकपुर, कार्तिक २६ गते । नेकपा—माओवादी नेतृत्व की ३३ दलीय मोर्चा ने अगहन २५ से पुस २६ गते तक जो बन्द का अव्हान किया था उसका प्रभाव प्रथम दिन धनुषा, महोत्तरी मे नही के बराबर देखा गया ।
यहाँ पर सवारी साधन, स्कूल, कलेज सञ्चालन बन्द तो रहा परन्तु बजार पूर्ण रुप से खुला था । सुवह मे कुछ प्रभाव पडा भी था लेकिन कुछ ही देर मे बजार खुल गया ।
इधर प्रशासन भी बन्द को निष्क्रिय बनाने के लिए कडी सुरक्षा की तैयारी किया था । नगर मे बम पुलिस, नेपाली पुलिस, सशस्त्र और सेना को तैनाथ किया गया था । बन्द के पूर्व सन्ध्या में अर्थात रविवार नेकपा—माओवादी के कार्यकर्ताओं ने नगर के कुछ क्षेत्र में मशाल जुलुस निकाला था ।प्राप्त समाचार के अनुसार राजधानी काठमाण्डौं के सडको पर भी फाटफुट सवारी सञ्चालन मे था परन्तु यातायात, बजार, पसल, शिक्षण संस्थान नही खुला ।बन्द कर्ताओं को उपस्थिति राजधानी मे भी नही देखा गया ।नेपाल बन्द के क्रम मे पुलिस ने दाङ में नेकपा—माओवादी क ६ कार्यर्ताओं को पक्राउ किया है । घोराही ट्राफिक चोक में मोटरसाइकल तक नही जाने देने पर पुलिस ने पक्राउ किया विभिन्न स्रोत ने जानकारी दी है ।
पक्राउ किया गया में माओवादी जिला सदस्य भुपेन्द्र भुसाल, जनस्वयंसेवक घोराही नगर ईन्चार्ज बामदेव रिजाल, बिद्यार्थी नेता सुरेन्द्र बिएम, योगेश सुनार, विवेक घताले और अशोक श्रेष्ठ है ।
खिलराज नेतृत्व के सरकार ने अगहन ४ गते होने वालो संविधानसभा निर्वाचन बहिष्कार के के लिए  बन्द को घोषणा किया है । नेकपा–माओवादी नेतृत्व की ३३ दलीय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आम हडताल का घोषणा करके बन्द कराने के लिये कइ जगहों पर सवारी साधन मे तोडफोड, आगजनी और जनजीवन आतंकीत करने के उद्देश्य से विष्फोटक पदार्थ का प्रयोग किया है ।
देश भर से मिली जानकारी के अनुसार बन्दकर्ताओं ने भक्तपुर के ठिमि मे ना ३ ख ३७११ नम्बर का बस मे आग लगा दी है । पोखरा के जिरो किलोमिटर मे बन्दकर्ता ने एक ट्याक्सि और एक मोटरसाईकल मे तोडफोड किया है । बन्दकर्ता ने काभ्रे के भकुण्डेबेसी मे एक यात्री बस पर पेट्रोलबम प्रहार किया है । दोलखा सदरमुकाम के नजदिक बा २ ख ३५३४ और बा ३ ख १८०६ नम्बर का यात्री बस मे अज्ञात समूह ने आग लगा दी है । यह बस पार्किग मे खडी थी ।
एकीकृत नेकपा माओवादी का काठमाडू बत्तिसपुतली स्थित नौ नम्बर पार्टी कार्यालय मे आगजनी हुइ है । राजधानी के कोटेश्वर मे शान्ति मन्त्रालय के बा १ झ ७०८४ नम्बर की जीप मे भी आगजनी हुइ है । तिनकुने मे बा ४ ख २४३२ नम्बर की कार मे तोडफोड की गइ है । एकीकृत नेकपा माओवादी के सल्लाहकार जिल्ली राज खनाल के बल्खु स्थिति घर मे राखा गया बम को नेपाली सेना की एक टोली ने निस्क्रिय किया है । बनेपा मे ईलाका प्रहरी कार्यालय की सवारी साधन मे तोडफोड हुइ है । कैलाली क्षेत्र नम्बर ५ के एमाआवादी उम्मेदवार लेखराज भट्ट के घर मे मिला है ।
धरान मे तेह्रथुम जिल्ला प्रशासन कार्यालय की सवारी साधन मे बन्दकर्ता ने तोडफोड किया है । राजधानी के कोटेश्वर स्थित भाटभटेनी सुपरमार्केट के नजदिक मे बन्दकर्ता ने नागरिक दैनिक की गाडी को तोडफोड किया है ।  सवेरे ६ बजे से ही बन्द पर कोइ असर नही परने देने के लिये नेपाली सेना भी सडक पर देखी जा रही है । बन्द कर्ताओं ने चार बजे ही सडक पर आ कर तोडफोड किया था ।
इसीतरह काठमाडू के थापाथली मे प्रेसरकुकर बम, सिराहा के गोलबजार चोक पर प्रेसर कुकर बम, सिराहा के ही लाहान मे सकेट बम, कैलाली के गेटा स्थित खाद्य उद्योग मे बम रखा हुआ मिला है । इसीप्रकार नुवाकोट के रातोमाटे, नुवाकोट के ही एमाओवादी पार्टी कार्यालय, राजधानी के नयाँ बानेश्वर चोक और रसुवा मे भी बम मिला है । ये सभी बम को नेपाली सेना की बम डिष्पोजल टोली ने निष्क्रिय कर दिया है । बाग्लुङ नगरपालिका वडा नम्बर १, २ और ३ के बडा कार्यालय मे भी शंकास्पद बस्तु मिला है । ललितपुर के चिल्ड्रेन पार्क नजदिक शंकास्पद बस्तु मिला है । महोत्तरी के लक्ष्मीनीया ३ स्थित उपस्वास्थ्य चौकी के प्राङगण मे एक, धापासी मे दो, काठमांडू महानगरपालि के बडा नम्बर २२ के कार्यालय मे भी बम मिला है ।
काठमाडू के त्रिपुरेश्वरस्थित नेपाल विद्युत प्राधिकरण के आगे बम डिस्पोज किया गया है ।
बुद्धनगर, गोंगबु, धापासी, डिल्लीबजार मे भी शंकास्पद वस्तु मिला है । कुकर मे भूसा राखकर तथा उसपर खतरा लिखा हुआ बस्तु भी मिला है ।
ग्लोबल कलेज के आगे कांग्रेस सम्पर्क कार्यालय मे भी तोडफोड किया गया है ।
नेकपा माओवादी बाजुरा ने रिठाबजार मे मसाल जुलुस के साथ फाइरिङ्ग जुलुश का भी प्रर्दशन किया है । बाह्रबिस का बेतालमाण्डू से लेकर रिठा बजार तक मसाल जुलुस निकालकर बन्दुक से फाइरिङ  करने की जानकारी मिली है ।
एकिकृत नेकपा (माओवादी) डोटी निर्वाचन क्षेत्र न. १ प्रत्यक्ष के उम्मेदवार मोहन बम के उपर आक्रमण किया गया है ।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, लुम्बिनी लाइन्स और जनकपुर बोल्ट्स के बीच होगी पहली भिड़ंत

राजधानी के विभिन्न स्थान पर बन्द कराने वालो को करिब ३४ लोगों को प्रहरी ने नियन्त्रण मे लिया है। उनलोगों के पास से पेट्रोलबम और खुकुरी सहित कुछ घरेलु हतियार भी बरामद भकिया गया है ।

राजधानी मे बन्द को असफल करने के लिये साझा बस को सडक पर उतारा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com