Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत व्दारा संविधानसभा निर्वाचन के लिये ७५० वाहन प्रदान

 

unnamed (8)नेपाल में भारत के राजदूत महामहिमरंजीत रे ने  गृह मंत्रालय में आयोजित एक समारोह मे  गृह मंत्री माधव प्रसाद घिमिरे को लगभग ८५० करोड़ की लागत वाली ७५० वाहनों हस्तान्तरण किया ।  ये वाहन आगामी संविधान सभा व संसद चुनाव मे प्रयोग करने के लिये दिया गया है । नेपाल पुलिस , सशस्त्र पुलिस बल और गृह मंत्रालय के लिए ये वाहन उपल्बध करायें गये हैं । वाहनों मे ४५० डबल कैव पीकअप , १३५ जीपें , ३० कारें , ७५ ट्रक, १० पानी के टैंकर और १६ बसें  हैं । १९ नवंबर २०१३ को संविधान सभा का निर्वाचन होने जा रहा है ।unnamed (7)
unnamed (5)राजदूत रे ने सरकार , राजनीतिक दलों , चुनाव आयोग , मीडिया ,को चुनाव के लिये अनुकूल माहौल बनाने और नेपाल में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सराहना की । उन्होने नागरिक समाज और नेपाल कि जनता की भी सराहना की ।  उन्होंने कहा कि नेपाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को सफल करने के लिए भारत की सरकार का हमेसा समर्थन रहेगा । उन्होने आगामी चुनावों के लिये पूर्ण सफलता की कामना भी की ।unnamed (13)unnamed (9)
भारत सरकार नेपाल में शांति , प्रगति और समृद्धि के लिए
चुनावी प्रक्रिया का हमेसा समर्थन करती है ।
इसके अलावा चुनाव के दरमियान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिये भारत और नेपाल की सीमा पर
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com