Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा का प्रस्ताव– ‘प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमन्त्री और अभिभावकीय भूमिका में राजा

 

काठमांडू, २ जून । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने शासकीय स्वरुप और निर्वाचन प्रणाली में सुधार करने के लिए प्रस्ताव किया है । राप्रपा की ओर से प्रस्तावित नयां व्यवस्था अनुसार देश में प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमन्त्री होना चाहिए और अभिभावकीय भूमिका में राजा होना चाहिए । आज बिहिबार धुलिखेल में सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय कार्य सम्पादन समिति बैठक ने ऐसा प्रस्ताव किया है ।
पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव में कहा गया है– ‘भ्रष्टाचार और अस्थिरता अन्त्य के लिए वर्तमान शासकीय स्वरुप और निर्वाचन प्रणाली में सुधार कर पूर्ण समानुपातिक संसद्, जनता की ओर से प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमन्त्री और अभिभावकीय संस्था के रुप में राजा रहना चाहिए ।’ आगामी संघ और प्रदेश चुनाव में पार्टी के भीतर एवं बाहर से लोकप्रिय उम्मीदवार छनौट के लिए सार्वजनिक आह्वान करने का निर्णय भी राप्रपा ने लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *