तामाकोशी नदी के किनारे में एक पुरुष का शव
काठमांडू, २ जून । दोलखा जिला तामाकोशी गांवपालिका–५ किर्नेटार स्थित तामाकोशी नदी के किनारे में एक शव मिला है । जिला पुलिस कार्यालय दोलखा के अनुसार नदी किनारे में एक पुरुष का शव मिलने पर स्थानीबासियों ने पुलिस को खबर किया था । पुलिस का कहना है कि शव देखने से लगता है कि उनका कुछ दिन पहले ही मृत्यु हुई है । बताया गया है कि शव सडा हुआ है और पहचान करने में भी मुश्कील हो रही है । शव को चरिकोट स्थित पशुपति चौलागाई स्मृति अस्पताल में लाया गया है । गांव के आसपास कोई व्यक्ति लापत्ता है तो खबर करने के पुलिस ने सर्वसाधारण से आग्रह किया है और कहा है कि घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।

