Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:-9 जुन 2022 गुरुवार शुभसंवत् 2079

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌸🌺🌹🌺🌸
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*9 जुन 2022 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2079
शाके:-1944
सौम्ययन सौम्यगोल:
ऋतु:- ग्रीष्म
माह: ज्येष्ठ
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- दशमी रात्रि 2:25 तक उपरांत एकादशी
नक्षत्र :- हस्त रात्रि 12:16 तक उपरांत चित्रा,
योग:- व्यतिपात रात्रि 10:20 तक उपरांत वरियान ,
कारण:- तैतिल
सूर्योदय :- प्रातः 05:14
सूर्यास्त : संध्या 06:46
सूर्य :- मृगशिरा नक्षत्रे वृष राशौ रवि,
चंद्रमा :- कन्या राशौ चंद्र:
*ग्रह ग्रह लोक: वेदः वेद:,*
*नेत्र: वसु सागर पुनि सागर*।
*तत्व युतं शुभदम् शिव वाणी*।।
*आज का राहूकाल*
आ दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
रा दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
शा आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:* आज गंगा दशहरा के पुण्य वेला में गागा स्नान दान एवं श्री सूक्त के पाठ से अभिषेक, एवं श्री सूक्त, लक्ष्मी सूक्त से हवन करना या कराना अत्यंत सिद्ध और लाभकारी होगा।
*आज का राशि फल*
मेष :-
आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। आराकाशा के अनुसार आज आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। आज का द‍िन आपके प्रयासों में लाभ द‍िला सकता है। ऐसे में दिन की शुभता को अपने हाथ से जाने ने दें, प्रयास दिल से करें। कुछ जरूरी चीजों पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

वृषभ:-
आज भाग्य आपका साथ देगा। आराकाशा के अनुसार आज आप बीते दिन जिन लाभों से वंचित रह गए थे। उन्‍हें भी प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके अलावा आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति भी बढ़ेगी इससे आपका मन शांत रहेगा। धर्म और अध्यात्म से जुड़े विचार आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करेंगे।

मिथुन:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आराकाशा के अनुसार कार्य व्यवसाय में चुनौती पूर्ण सफलता मिलेगी। शत्रुओं द्वारा रचे षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। अन्‍यथा लोग आपको परेशान करने के उपाय खोजते ही रहेंगे। सतर्क रहेंगे तो बड़े नुकसान से भी बच सकते हैं। आज कोई नई कार्य योजना बनने का संयोग हैं। आज कोई विशेष निर्णय लेने से भी बचें। अमूल्‍य वस्‍तुओं को संभाल कर रखें।

कर्क:-
आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। आराकाशा के अनुसार आज जीवनसाथी अथवा क‍िसी प्रिय व्यक्ति से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा हो सकता है कि आज किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो, जिससे आप कई वर्षों से बात करना चाह रहे हों। इससे आपका पूरा द‍िन हर्षोल्‍लास से बीतेगा और इसी से आज आपके सारे काम भी सफल होते जाएंगे।

सिंह:-
आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आराकाशा के अनुसार इसके अलावा आज जो भी प्रयास करेंगे उसमें सफलता म‍िलने का योग है। काफी समय से रुका हुआ धन भी प्राप्‍त हो सकता है। सहयोगी या संतान संबंधी कोई सुखद सूचना मिल सकती है। निज संबंध पक्ष से या फिर क‍िस म‍ित्र से उपहार म‍िलने का योग बन रहा है।

कन्या:-
आज अनायास किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य में आने वाली आय संबंध‍ित द‍िक्‍कतों को दूर करेगा। आराकाशा के अनुसार यह समय आपके लिए सही है, अवसर का लाभ उठाएं। शाम तक क‍िसी प्रिय व्यक्ति से बात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता म‍िलेगी। आज परिवार के सभी सदस्य आपका साथ देंगे। इससे मन को आत्मिक शांति का अनुभव होगा।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं गिरफ्तार

तुला:-
आज सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। आराकाशा के अनुसार बात चाहे अपनों की हो या फिर सहकर्मियों की अपने रहस्य क‍िसी को न बताएं। अन्‍यथा आपको ही नुकसान हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा क‍ि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। आज पराविज्ञान जैसे विषयों में बढ़ती आपकी अभिरुच‍ि में और वृद्धि होती चली जायेगी। आत्म चिंतन करें।

वृश्चिक:-
आज पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आराकाशा के अनुसार आज जो कुछ भी आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होने का योग है। आज अपनों का भरोसा और विश्वास कायम रखें। कोई भी काम आज के दिन गुप चुप तरीके से न करें। अभिभावक का विचार या सहयोग लें अन्यथा परिवार और मित्रों का भरोसा टूट सकता है।

धनु:-
आज के द‍िन शेयर, भूमि, या रिस्क आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें। आराकाशा के अनुसार आज जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल करेगा। वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। आज के दिन ना हीं किसी से कर्ज लें और ना हीं किसी को कर्ज दें। शांत मन से अपने काम को अंजाम दें और परिवार को समय दें।

मकर:-
बीते दिनों के रूके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। आराकाशा के अनुसार अगर आज आपका साक्षात्कार है तो समझिए आपका कार्य बन गया। आज नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। साझेदारी में व्‍यवसाय करते हैं तो आपको आज क‍िसी कार्य को शुरू करने से पहले आत्मचिंतन करने की जरूरत है। आपके आत्मचिंतन से आपकी खोई हुई आत्मशक्ति फिर से वापस आ जाएगी।

कुंभ:-
आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद मिलेगी। आराकाशा के अनुसार उनकी मदद से आज आपके लिए सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। आज अनावश्यक खर्च से बचें। अन्‍यथा मानस‍िक तनाव बढ़ेगा। आज आपसे ईर्ष्‍या करने वाले प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अतः आप किसी पर भरोसा न करें, केवल स्वयं पर भरोसा करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 मई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

मीन:-
आज आपके लिए बेहद शुभ दिन है। आराकाशा के अनुसार आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही कामना पूरी हो सकती है। किन्तु किसी बात का अगर आपको डर या भय हो जाये तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। साथ ही परिवारीजनों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता होने की आशंका है। अतः खूब प्रसन्न रहें और अपने पर ध्यान दें। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। परिश्रम का सुखद परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होने का योग है।
*ग्रह वेद लोक: ब्रह्म शुन्य:,*
*ग्रह लोक शास्त्र समायुतः।*
*पुनि लोक शास्त्र: योजयित्वा*
*शिवदूरवाणी शुभं तथा।।*
आराकाशा के प्रार्थना से *“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*आपके उत्तम आयु आरोग्यता,सुख सौभाग्य एवं संपूर्ण मनोकामना पूर्णता के साथ सर्व साफल्यता लिए माता अपराजिता, महादेव एवं माता महालक्ष्मी और श्री हरि विष्णु से हमारी विशेष प्रार्थना, आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌺🌸🌹🌸🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

*🌹ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री🌹*

*🌺शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌺*

*पता:-*
*रजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड नं. 02, थाना:- कालीबाग ओ. पी. बेतिया, पश्चिम चम्पारण 845438*

*कभी भी व्हाट्सअप से संपर्क के लिए:- 9934428775*
*9431093636

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री🌹*
🌺शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌺*
*पता:-*
*रजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड नं. 02, थाना:- कालीबाग ओ. पी. बेतिया, पश्चिम चम्पारण 845438*
*कभी भी व्हाट्सअप से संपर्क के लिए:- 993442775*
*9431093636*

(अहर्निशं सेवा महे)

*और आवश्यक मे कॉल से संपर्क के लिए:- 7004427683*
*कॉल पर वार्तालाप का समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *