Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन द्वारा तारबार लगाने के बिरोध में काठमांडू में प्रदर्शन

 


काठमांडू /मिश्री लाल मधुकर । चीन द्वारा गोरखा को चुमनुब्री गांवपालिका 1के रुइला नाका में तारबार लगाने के बिरोध में राष्ट्रीय एकता अभियान द्वारा सोमवार को काठमांडू में प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय एकता अभियान के अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बिरोध रैली निकाली गयी। हाथ में तख्ती लेकर राष्ट्रीय एकता अभियान के कार्यकर्ताओं ने गो बैक चाइना, चिनियां विस्तारवाद बंद करो, अतिक्रमित जमीन वापस करो सहित अन्य नारेबाजी की। माइती घर से शुरू हुआ रैली बानेश्वर आने पर कोण सभा में परिणत हो गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता अभियान के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि चीन द्वारा दस गजा पर तारबार से घेरावंदी की लेकिन जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी रही। गोरखा के सी. डी. ओ. शंकर हरि आचार्य को इस बिषय में जानकारी तक नहीं हैं। दस गज्जा पर अन्तरराष्ट्रीय मान्यता अनुसार दस गज्जा पर दोनो देश में कोई भी तार बार नहीं लगा सकता है। दस गज्जा पर तार लगाने के नेपाल तथा चीन के बीच आबज जाबत वंद हैं। उपयोग की बस्तु लाने में कठिनाई होने की शिकायत स्थानीय लोग कर रहे हैं। चीन सीसी कैमरा से निगरानी कर रहा है। इससे पहले भी चुमनुब्री गांवपालिका के 7छेकम्पार स्थिति डुइला नाका में चीन तारबार लगा चुके हैं।

यह भी पढें   ब्राह्मण समाज की 15 सूत्री मांगो को लेकर पटना में निकली मौन संकल्प पदयात्रा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “चीन द्वारा तारबार लगाने के बिरोध में काठमांडू में प्रदर्शन”

  1. अत्यंत दुखद ..
    कहाँ गईं नेपाल कि तथाकथित राष्ट्रबादी सक्तियां या सभी बिक गये बिस्तारबादी ड्रागेन चाइना के हाथ ..
    जय मधेशी राष्ट्रीयता .. 🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com