Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी के अधिकार तथा नागरिकता समस्या के लिए लोसपा लड़ती रहेगी – जीतेन्द्र सोनल

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी मधेशी के समान अधिकार तथा मधेश के विकास के लिए लड़ती रहेगी। उपयुक्त बातें सोमवार को जनकपुरधाम के अन्नपूर्णा होटल में आयोजित मधेश प्रदेश स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जीतेन्द्र सोनल नेकहीं। सोनल ने आगे कहा कि अभी भी मधेशी को समान अधिकार नहीं मिली है। नागरिकता समस्या एक जटिल समस्या है। 2053में जिसी जन्मसिद्ध नेपाली नागरिकता मिली है आज उन के संतान को नागरिकता नहीं है। वे अपने देश में ही अनागरिक बने हुए है। पढलिखकर भी नेपाल सरकार में नौकरी नहीं पा सकते हैं। पासपोर्ट नहीं बनने बिदेश भी नहीं जा सकते हैं। ऐसे युवा गलत राह पर चल रहे हैं। नशा का शिकार हो रहे हैं। दुसरी ओर भारतीय वेटी को नेपाल में नागरिकता जटिल होने से दोनो देशों के रोटी वेटी की संबंध पर भी असर पड़ा हैं। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंथ ठाकुर, बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो, शर्त सिंह भंडारी, अनिल झा सहित अन्य नेताओं ने संसद में नागरिकता के लिए मांग उठा रही हैतथा प्रधानमंत्री देउवा को भी ज्ञापन पत्र सौंप चुका है।
जीतेन्द्र सोनल नेकहा की लोसपा किस दल से गठबंधन करेगा वे शीर्ष नेतृत्व की बात है लेकिन जो लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की मांगो को मानेगा उसी के साथ गठबंधन संभव है। उन्होंने उपस्थित पार्टी के नेताओं से हौसला बुलंद रखने की बात कहीं। आगामी चुनाव में तैयारी में जुटने की बात कही। सोनल ने कहा कि स्थानीय चुनाव में हार की समीक्षा होगी। नेताओं को पार्टी की मजबूती तथा सदस्यता पर जोर देने की बात कहीं।
इस पर स्थानीय तह के निर्वाचन में जीते मेयर, उप मेयर सहित अन्य को सम्मानित भी किया गया। बिधायक तथा धनुषा जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राम विनय चौधरी सहित कई बिधायक, जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ की स्थिति गंभीर और चिंताजनक: गगन थापा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com