Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव तस्करी रोधी इकाई रक्सौल द्वारा मानसिक रूप से बीमार गुम हुई लड़की को उसके परिवार को सौंपा

 

रक्सौल: एक मानसिक रूप से बीमार लड़की घर से गायब हो गयी थी।
घर वालों ने लड़की को हर उन स्थानो पर खोजा जहाँ जहाँ संभावना थी।
सब थक हार गए थे लड़की मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं इसलिए और अधिक परेशानी वाली बात थी।
घर वालों ने रक्सौल थाने मे निवेदन भी दिया।

कहीं से इंस्पेक्टर मनोज कु. शर्मा को ये जानकारी मिली तथा इस संदर्भ में आसपास मानव तस्करी पर कार्य करने वाले संस्थानों से ये जानकारी शेयर की।

यह भी पढें   एलपी गैस की कीमत में वृद्धि, पेट्रॉल और डीजल की कीमत में कमी

लड़की माइती नेपाल के पास मिली। फिर इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने अपने नेटवर्क और मित्रों के बीच लड़की के बारे में और घर वालों के बारे में पता करना शुरू किया और कुछ ही घंटों में लड़की के घर वालों को भी खोज निकाला।
उन्हें व्हाट्सएप पर लड़की की फोटो पहचान के लिए दी तथा उसके भाई ने लड़की को पहचान लिया, लड़की का भाई उस खोजने दूसरी जगह जा रखा था तुरंत वहाँ से वापस आया और फिर मानव तस्करी रोधी इकाई की उपस्थिति में माइती नेपाल बीरगंज द्वारा लड़की को उसके भाई को सौंप दिया गया।
मानव तस्करी रोधी इकाई सिर्फ जॉब ही नहीं कर रही इस कार्य को मानव सेवा के रूप मे कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *