Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेस्ट सेती जल विदुत् योजना के लिये भारतीय कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हुआ हस्ताक्षर

 

काठमांडू, 19 अगस्त। नेपाल के पश्चिमी हिस्से में पनबिजली संयंत्र लगाने के लिए भारतीय कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के साथ एक समझौते पर कल हस्ताक्षर किए हैं। इस संयंत्र पर काम करने से चीन की एक कंपनी कुछ साल पहले पीछे हट गई थी। अधिकारियों ने बताया कि एनएचपीसी लिमिटेड ने गुरुवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत कंपनी दो परियोजनाओं वेस्ट सेती (750 मेगावाट) और एसआर-6 (450 मेगावाट) के लिए संभाव्यता, पर्यावरणीय प्रभाव, डूब क्षेत्र और निर्माण लागत है

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् ने दी प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत भ्रमण को मंजूरी

ये दोनों परियोजनाएं नेपाल के सबसे कम विकसित दूरस्थ पश्चिमी क्षेत्र में वेस्ट सेती नदी पर बनाई जाएंगी और इन पर 2.1 अरब अमेरिकी डालर की लागत आने का अनुमान है। चीन की पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण की सबसे बड़ी कंपनी ‘थ्री गोर्जेस इंटरनेशनल कार्प’ पहले इस परियोजना पर काम करने वाली थी, लेकिन शर्तों पर सौदेबाजी के दौरान 2017 में नेपाल ने उसके साथ समझौता खत्म कर दिया था। इंवेस्टमेंट बोर्ड आफ नेपाल के सीईओ सुशील भट्ट ने कहा कि ऐसी परियोजनाओं के निर्माण में एनएचपीसी की ट्रैक रिकार्ड अच्छा है और उसमें भारत के बिजली बाजार को भुनाने की क्षमता भी है। एनएचपीसी के प्रबंध निदेशक अभय कुमार सिंह ने भी इसी तरह की आशा व्यक्त की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com