एनएमबी बैंक द्वारा‘एनएमबी स्मार्ट नारी बचत खाता ’योजना

काठमांडू – १९ अगस्त ः एनएमबी बैंक देश तथा विदेशों में रहने वाली महिलाओं को लक्षित करते हुए ‘एनएमबी स्मार्ट नारी बचत खाता’ योजना शुरु की है ।
बैंक के अनुसार महिलाओं को बचत करने का प्रोत्साहन देने तथा महिलाओं को डिजिटल कारोबार में सक्रिय बनाने के प्रयास स्वरुप इस योजना के तहत ग्राहक चिकित्सा उपचार के लिए किए गए डिजिटल भुगतान पर वार्षिक ५ हजार तक कैशबैंक प्राप्त कर सकते हैं ।
साथ ही ग्राहक निःशुल्क डेबिड कार्ड,क्रेडिट कार्ड, डलर कार्ड,डिम्याट और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं ।

