माओवादी केन्द्र की स्थायी समिति की बैठक शुरु

काठमांडू ः १९ अगस्त । नेकपा (माओवादी केन्द्र) की स्थायस् समिति की बैठक शुरु हो गई है । पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में हुई बैठक में आज पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित करने की पूर्ण तैयारी कर ली है ।
अध्यक्ष पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने बैठक में पदाधिकारियों के नाम प्रस्तावित करने की तैयारी कर ली है । अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित नाम पर यदि सहमति बन जाती है तो आज ही पदाधिकारियों और स्थायी कमिटी का काम पूरा हो जाएगा ।
बुधवार को हुई स्थायी कमिटी की बैठक में अपूर्ण केन्द्रीय कमिटी, पोलिटब्युरो तथा स्थायी कमिटी में सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा हुई ।

