Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल ने बनाई उम्मीदवार सिफरिश की कार्यतालिका, मृगेंद्र सिंह यादव बने मधेश प्रदेश के इंचार्ज

 

 

साभार महाजन यादव

काठमांडू . २० अगस्त । भादव १ गते से लेकर ३ गते तक जसपा नेपाल की राजनीतिक समिति की तीन दिवसीय बैठक विभिन्न निर्णयों के साथ समाप्त हो गई है ।
तीन दिवसीय इस बैठक में संगठनात्मक प्रस्ताव में कहा गया कि
१) भादव ११ गते से पहले प्रदेश तथा प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र समन्वय समिति के गठन सहित निर्णय ।
२) विभागों के गठन के संबंध में पुराने विभागों को बरकरार रखते हुए कुछ सदस्यों को जोड़ा गया है । कुछ विभाग जो पहले नहीं बने थे जैसे जन संगठन, सूचना संचार और प्रचार,बौद्धिक पेशाकर्मी , ट्रेड यूनियन , संयन्त्र , युवा विद्यार्थी तथा खेलकूद ,महिला और भी विभाग का गठन किया गया है ।
२) प्रदेश ईन्चार्ज सौंपने के संबंध में ः सभी प्रदेश में प्रदेश ईन्चार्ज की नियुक्ति कर दी गई है , उसी अनुरुप मधेश प्रदेश का ईन्चार्ज मृगेन्द्र सिंह यादव को नियुक्त किया गया है ।
३) निर्वाचन औरु उम्मीदवार के चयन में ःउम्मीदवार की सिफरिश की कार्यतालिका की अनुसूची इस प्रकार है ः
उम्मीदवार चयन प्रक्रिया इस प्रकार से होगी ः
१) प्रदेश तथा प्रतिनिधि सभा निर्वाचन क्षेत्र समन्वय समिति आवश्यक बहस करके २०७९.४.११ के भीतर जिला समन्वय समिति को योग्उ उम्मीदवारों की सूची की सिफारिश करेगी ।
२) जिला समन्वय समिति ,क्षेत्रिय समन्वय समिति द्वारा सिफारिश होकर आए नामों में से पाँच उम्मीदवारों का नामावली प्रदेश समिति भादव १६ गते के भीतर ही भेजेगी ।
३) प्रदेश समिति और जिला समन्वय समिति द्वारा सिफारिश होकर आए नामावली पर चर्चा करके ३ उम्मीदवारों के नाम संसदीय बोर्ड में २० गते भादव के भीतर भेजेगी ।
४) संसदीय बोर्ड प्रस्तावित उम्मीदवारों के संबंध में आवश्यक जांच करेगा और उन्हें जल्द से जल्द निर्णय के लिए २५ गते के भीतर केन्द्रीय कार्यकारणी समिति में भेजेगी ।

यह भी पढें   लामिछाने का भारत भ्रमण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *