Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नारायण साईं की पुलिस हिरासत बढ़ी

 

सूरत। एक स्थानीय अदालत ने आज बलात्कार के एक मामले में आसाराम के पुत्र नारायण साईं की पुलिस हिरासत की अवधि एक और दिन के लिए बढ़ा दीimg1131218102_1_1

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन ठक्कर ने साईं की पुलिस हिरासत 24 घंटे के लिए बढ़ा दी क्योंकि पुलिस का कहना था कि पुलिस अधिकारियों को उसके खिलाफ मामला कमजोर करने के लिए उसके साथियों द्वारा की गई घूस की पेशकश के सिलसिले में अभी उससे पूछताछ करनी है।

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष

सरकारी वकील नयन सुखदावाला ने कहा कि जांच के दौरान मिले 21 सिम कार्ड के बारे में पूछताछ करने के लिए एक दिन की हिरासत की जरूरत है।

सुखदरवाला ने अदालत को बताया कि मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी से ब्यौरा कल रात ही मिला है और सिम कार्ड्स के स्रोत और अन्य विवरण के बारे में साईं से पूछताछ करना जरूरी है।

उनका कहना था कि इससे पहले जो पांच दिन का रिमांड दिया गया था, उसमें उसे देश के विभिन्न शहरों में ले जाया गया, इसलिए वह उससे पूछताछ नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि साईं पूछताछ में सहयोग नही कर रहा है।

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाना चाहिती है कि साईं के साथियों से मिले 5 करोड़ रुपए उनके पास कहां से आए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *