Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जलवायु संकटकाल घोषणा हो सकती है : प्रदीप कुमार यादव (वन तथा वातावरणमंत्री)

 


काठमांडू, २ सितंबर ।  वन तथा वातावरणमंत्री प्रदीप कुमार यादव ने मंत्रालय द्वारा ललितपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि – सरकार जलवायु संकटकाल घोषणा करने के गृहकार्य में लगी है । उन्होंने कहा कि जलवायु संकट बढ़ने के कारण, जलवायु जन्य विपत्ति से सामना करने के लिए संकटकाल घोषणा करने में देरी नहीं करनी चाहिए ।
कार्यक्रम में यादव ने ये भी कहा कि –संकटकाल लागू करने की अवस्था में कौन–कौन से मापदण्ड लागू होंगे ?या इससे कौन –कौन से क्षेत्र पर असर पड़ेगा ? इस विषय से संबंधित व्यक्तियों से मंत्रालय चर्चा कर रही है और मैं स्वयं भी एक सप्ताह से इसी विषय को लेकर चर्चा कर रहा हूँ ।
जलवायु परिवत्र्तन के कारण नेपाल में हिमनदी पिघल रही है और बुहत सारे विपत्तियां बढ़ने के क्रम में है । उन्होंने जानकारी दी कि यदि हम तत्काल सचेत नहीं हुए तो इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है ।
ये घोषणा कब होगी ? अभी समय निश्चित नहीं है आवश्यक गृहकार्य हो जाने के बाद ही समय तय की जाएगी ।
हाल ही में विश्व के ३९ देश और इन्हीं देश के २ हजार २ सौ ६८ स्थानीय तहों ने जलवायु आपातकाल की घोषण की है ।

यह भी पढें   विश्वविद्यालय में उपकुलपति पद के लिए 218 आवेदन प्राप्त, टीयू  में सबसे अधिक
फाइल फोटो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *