Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाकू से सिलसिलेवार हमले, दस लोगों की मौत 15 लोग घायल

 

कनाडा  में दस लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। चाकू से सिलसिलेवार एक के बाद एक हमले हुए हैं। पुलिस आरोपियों की छानबीन में ताबड़तोड़ छापे मार रही है और उसने दो संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

दरअसल, यह घटना कनाडा के सस्कैचवन प्रांत की है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला प्रांत के अलग-अलग स्थानों पर हुआ जब हमलावरों ने चाकू से हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चाकू से हमले में कम से कम 10 लोगों की जान गई है और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढें   नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क चालू

घटना के बाद पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों की पहचान डेमियन सैंडर्सन और माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। इनकी तलाश के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। दोनों अभी छुपे हुए हैं. इन्हें हथियारों से लैस और खतरनाक माना जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्धों का मकसद क्या था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com