Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले नागरिकता विहीन को नागरिकता देने के पक्षधर : के.पी. ओली

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त नेपाली नागरिक के संतान को वंशज नागरिकता मिले। नेकपा एमाले इसके पक्षधर हैं। उपयुक्त बातें सोमवार को जनकपुरधाम के तिरहुतिया गाछी में आयोजित नेपाल बुद्धिजीवी परिषद द्वारा आयोजित जनसभा तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए नेकपा एमाले के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने कहा। उन्होंने कहा जन्मसिद्ध नागरिकता केसंतान कोवंशज नागरिकता गठबंधन सरकार सदन में लायें तो नेकपा एमाले इस बिधेयक को समर्थन करेंगी। गठबंधन की सरकार नागरिकता देने के पक्ष में नहीं है जनता को भ्रम में रखा हैं। उन्होंने कहा कि जव हम प्रधानमंत्री थे तो नागरिकता बिधेयक राष्ट्रपति केपास भेजा गया था। लेकिन नेपाली कांग्रेस के कुछ नेता पर्दा केभीतर अदालत में मुद्दा दायरकी।
ओली नेकहा आगामी 20नवंवर के चुनाव में एमाले पूर्ण बहुमत की सरकार वनायेंगी। मधेश प्रदेश में भी एमाले की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि एमाले मधेशी, पहाड़ी में कोई भेदभाव नहीं करती है।
इस जनसभा को संबोधित करते हुए नेकपा एमाले के सचिव तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ ने कहा कि जन्मसिद्ध नागरिकता के संतान को वंशज नागरिकता मिलें लेकिन भारत या अन्य देशों की बेटी कोशादी के तुरत बाद नागरिकता मिले। इसके पक्ष में एमाले नहीं है। उन्होंने कहा कि एमाले के शासनकाल में सड़क रेलवे, सिंचाई, उर्जा के क्षेत्र में काफी विकास किया।
ओली को मंच पर 205किलो के माला पहनाकरगर्म जोशी के साथ कार्यकर्ताओं केसाथ स्वागत किया गया। उन्हे मिथिला पेंटिंग का अंगवस्त्र तथा जानकी मंदिर के चांदी की तस्वीर भेंट किया गया।
राज किशोर यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में लोसपा के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री अरविंद साह, नेपाली कांग्रेस के पूर्व धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष यादव, जसपा नेत्री तथा सांसद रेइनाज, जसपा नेत्री तथा बिधायक अंजू कुमारी यादव से 4200से अधिक लोगो ने विभिन्न पार्टियों का परित्याग कर एमाले की सदस्यता ग्रहण किये।
इस अवसर जूली कुमारी महतो सहित कई नेताओं नेविचार रखें। जनकपुर हवाईअड्डा से सभास्थल आते समय नागरिकता विहीन युवाओं ने ओली को काला झंडा दिखाये। पुलिस ने ग्यारह लोगो को हिरासत में लिया है। ओली ने प्रशासन से सभी गिरफ्तार युवाओं को छोड़ने का आग्रह भी किया।

यह भी पढें   तीन प्रज्ञा प्रतिष्ठानों में नियुक्ति... प्रज्ञा प्रतिष्ठान में कुमार नगरकोटी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com