Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस बार माता रानी शुभ संयोग के साथ सोमवार को हाथी पर सवार होकर आ रही

 

शारदीय नवरात्र की शुरुआत इस बार 26 सितंबर से हो रही है। इस बार माता रानी सोमवार को हाथी पर सवार होकर आ रही है। मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान दोनों हाथी पर होगा। कहा जाता है कि माता का हाथी पर प्रस्थान शुभ होता है। इस सवारी पर माता के आने और जाने से माता का सभी के दुख, रोग, संताप, शोक आदि ले जाती हैं। हाथी पर माता के आगमन और प्रस्थान से माता रानी अपने भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देकर जाती हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 नवम्बर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

यह भी कहा जाता है कि माता की हाथी की सवारी और प्रस्थान से पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे पहले की बात करें तो माता डोली पर बैठकर आईं थीं और हाथी में बैठकर गईं थी। इसके अलावा माता शेर, घोड़ा और नाव पर बैठकर भी आती हैं।

महालया के बाद 26 सितंबर को घरों में कलश स्थापना की जाएगी। नवरात्रि के नौ दिन माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसके बाद अष्टमी तिथि और नवमी तिथि को कन्या भोज कराया जाता है। इस बार 4 अक्टूबर को महानवमी के बाद 5 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com