Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चंडीगढ वीडियो कांड : छात्रों का विरोध प्रदर्शन समाप्त, यूनिवर्सिटी छ दिनों के लिए बंद

 

भारत के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल होने की खबर फैलने के बाद शनिवार आधी रात से वहाँ के छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था जो रविवार को भी दिनभर जारी रहा। उन्हें तितर-बितर करने पहुंची पुलिस के साथ उनका टकराव हुआ।

आरोप है कि कई छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, हालांकि यूनिवर्सिटी और पुलिस ने इससे इंकार किया। वैसे तीन छात्राओं को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने वीडियो शूट कर अपने शिमला में अपने दोस्त को भेजने के आरोप में एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। रविवार देर शाम तक छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – रवि और बालेन उद्घाटन समारोह को करेंगे संबोधित

इनका आरोप है कि कम से कम 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी छात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-सी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

शाम को चंडीगढ़ पुलिस ने उसके दोस्त और कथित रूप से वीडियो वायरल करने के आरोपी सन्नी को भी शिमला में गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी ने दावा किया कि आरोपी छात्रा के मोबाइल से सिर्फ एक वीडियो मिला है, जो उसी का है।

यह भी पढें   राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा

छात्रा ने अपना वीडियो ही दोस्त को भेजा था। फिलहाल मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन देर रात खत्म हो गया है। सीयू ने छात्रों की मांगे मान ली हैं। डीसी और आईजी की मौजूदगी में सभी मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं, धरना प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। हॉस्टल वार्डन बदल दिए जाएंगे।

यह भी पढें   काठमांडू में भव्य रूप से संपन्न हुई रातो मच्छिन्द्रनाथ की भोटो जात्रा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी छह दिन के लिए बंद हो गई है। हॉस्टल की टाइमिंग बदल गई है। वहीं, छात्र कैंपस छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही लड़िकयों के हॉस्टल में पहनावे पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीडियो बनाने वाली लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड, लड़के का एक दोस्त भी गिरफ्तार किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed