Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोलियम पदार्थ से संचालित सवारी साधन आयात में प्रतिबंध के लिए समिति गठन

 
जनार्दन शर्मा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ सितम्बर । पेट्रोलियम पदार्थ से संचालित सवारी साधन आयात में प्रतिबंध लगाने की तैयारी स्वरुप नेपाल सरकार अर्थ मन्त्रालय ने अध्ययन शुरु किया है । अर्थ मन्त्रालय स्रोत के अनुसार राजस्व सचिव के नेतृत्व में एक समिति बनाई गई है, इसके संबंध में समिति ने अध्ययन भी शुरु किया है । बताया गया है कि नेपाल में कब से पेट्रोलियम पदार्थ से संचालित सवारी साधन आयात में प्रतिबंध लगाया जा सकता है ? इसी प्रश्न को लेकर समिति की ओर से अध्ययन कर प्रतिवेदन तैयार की जाएगी ।
आज बिहिबार से शुरु नाडा एक्स्पो–२०२२ का उद्घाटन करते हुए अर्थमन्त्री जनार्दशन शर्मा ने कहा है कि पेट्रोलिय पदार्थ से संचालना होनेवाली गाडी आयात को प्रतिबंध लगाने के लिए समिति बनी है और सरोकारवाला पक्ष के साथ बातचीत कर समिति की ओर से प्रतिवेदन तैयार की जाएगी । विद्युतीय सवारी साधन प्रयोग और आयात को प्राथमिकता में रखने के लिए भी अर्थमन्त्री शर्मा ने नाडा को सुझाव दिया ।
अर्थमन्त्री शर्मा ने कहा कि आज के दिन नेपाल में हर साल ३ खर्ब का पेट्रोलियम इन्धन आयात हो रहा है, जिससे नेपाल की डलर विदेश जा रही है, साथ में वातावरण प्रदुषण भी बढ़ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com