Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख और उपसभामुख का पद खाली करने की मांग करते हुए सर्वोच्च अदालत में याचिका

 
सर्वोच्च अदालत, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ सितम्बर । सभामुख और उपसभामुख पद खाली करने की मांग करते हुए सर्वोच्च अदालत में एक याचिका पंजीकृत हुई है । अधिवक्ता द्वय किशोर पौडेल और अनुपम भट्टराई द्वारा पंजीकृत याचिका में दावा किया गया है कि सभामुख और उपसभामुख को पद में कायम रहना गैर संवैधानिक है ।
पंजीकृत याचिका में बताया गया है कि घोषित चुनाव के लिए उम्मीदवारी पंजीकृत होने से एक दिन पहले से ही उल्लेखित पद खाली होना चाहिए । दावा है कि कार्यकाल खत्तम होने के बाद भी सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा और उपसभामुख पुष्पा भुसाल ने अपनी पद ने इस्तिफा नहीं दी है । याचिका में कहा गया है कि अपनी पद में कायम रहकर उन लोगों ने राज्य की स्रोत और साधन का दुरुपयोग किया है ।
इस मुद्दा में अन्तरिम आदेश मांग की गई है । रिट की सुनवाई कल शुक्रकार के लिए तय हुहआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *