Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचंड ने बदला निर्वाचन क्षेत्र गोरखा से देंगे उम्मीदवारी, चितवन माओवादी ने कहा काला दिन

 


काठमांडू, ८ अक्टूबर — नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रतिनिधिसभा चुनाव में गोरखा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २ से उम्मीदवार बने हैं । माओवादी केन्द्र के पदाधिकारी कीे बैठक ने अध्यक्ष दाहाल को गोरखा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २ से उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया है ।
माओवादी केन्द्र के उपमहासचिव हरिबोल गजुरेल के अनुसार अध्यक्ष दाहाल गोरखा २ से उम्मीदवार बनने का निर्णय हुआ है ।
पदाधिकारी की बैठक में अध्यक्ष गोरखा से ही उम्मीदवार बनें का निर्णय किया है । वो अब गोरखा २ से ही उम्मीदवार होंगे गजुरेल ने कहा ।

यह भी पढें   प्रधान मंत्री मोदी के लिए मंदिर में पूजा अर्चना की गयी।

दाहाल २०७४ के निर्वाचन में चितवन ३ से निर्वाचित हुए थे । उस समय नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के गठबन्धन से उम्मीदवार बने थे ।

उधर चितवन के माओवादियों ने कहा कि चितवन के लिए यह।काला दिन है ।
इसी तरह २०६४ साल के पहले संविधानसभा चुनावमा दाहाल काठमांडू क्षेत्र नम्बर १० और रोल्पा २ से निर्वाचित हुए थे । लेकिन ७० साल के दूसरे संविधानसभा चुनाव में दाहाल सिरहा ५ और काठमांडू १० से उम्मीदवार बने थे । वे काठमांडू १० में पराजित हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *