विश्व बैंक तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वार्षिक सम्मेलन में सहभागी हुए अर्थमंत्री शर्मा
काठमांडू, १३ अक्टूबर –अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा ने विश्व बैंक समूह के विश्व बैंक तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के दक्षिण पूर्वी एशियाली समूह की ५३वें गभर्नर्स सत्र की अध्यक्षता की है ।
अमेरिका के राजधानी वाशिङ्गटन डिसी में आयोजित विश्व बैंक तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वार्षिक सम्मेलन में आयोजित उक्त सत्र में सदस्य राष्ट्रों का सामना करने को बहुपक्षीय विश्वव्यापी समस्या के विषय में चर्चा हुई थी । इस सत्र में सहभागी ने विश्वव्यापी रुप में सिर्जना हुए समस्या के समाधान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके नेपाल जैसे देश की समस्या सम्बोधन करने की बात पर जोड़ दिया था ।
इसी तरह अर्थमन्त्री शर्मा ने साइडलाइन कार्यकारी संवाद सत्र में सहभागी होकर जलवायु उत्सर्जन कीे समस्या के कैसे निजात पाए तथा सदस्य राष्ट्रों द्वारा उठाए गए कदम के बारे में भी चर्चा हुई । कार्यक्रम में नेपाल राष्ट्र बैंक के गभर्नर महाप्रसाद अधिकारी, अर्थसचिव कृष्णहरि पुष्कर, अमेरिका के लिए नेपाल के राजदूत श्रीधर खत्री सहित उच्च अधिकारियों की सहभागिता थी ।
विश्व बैंक के प्रक्षेपण अनुसार चालु वर्ष में नेपाल के वृद्धि पाँच दशमलव एक प्रतिशत का उल्लेख किया है । नेपाल के पर्यटन और सेवा क्षेत्र के वृद्धि तथा जलविद्युत् क्षेत्र के उत्पादन वृद्धि ने कोरोना पश्चात आर्थिक वृद्धिदर सकारात्मक रहने की उसकी प्रक्षेपण है ।
नेपाल के आर्थिक विकास के लिए संरचनागत चुनौती रहने का उल्लेख करते विश्व बैंक ने कर प्रणाली के आधुनिकीकरण, वैदेशिक प्रत्यक्ष लगानी और सङ्घीय बजेट के पूर्ण कार्यान्वयन करने की बात कही है ।
इसी बीच अर्थमंत्री शर्मा और अमेरिकी सहयोग नियाग के प्रमुख प्रशासक समान्ता पावर के बीच भेंटघाट भी हुई । इस मुलाकात में शर्मा ने नेपाल के आर्थिक, सामाजिक, विकास में अमेरिका ने जो सहयोग किया है उसकी प्रशंसा की साथ ही शर्मा ने उक्त अवसर में आने वाले समय में भी नेपाल के आर्थिक विकास के लिए प्रभावकारी सहयोग करने का अनुरोध किया है । साथ ही अर्थ मंत्री ने समान्त पावर को नेपाल भ्रमण के लिए निमंत्रण भी दिया है ।


