जसपा पर्सा ने किया ७ बागी उम्मीदवारों को कारवाही

काठमांडू, १३ अक्टूबर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने पर्सा जिला में ७ बागी उम्मीदवारों को कारवाही की है । पार्टी निर्णय के विपरित प्रतिनिधिसभा तथा प्रदेशसभा में उम्मीदवार दिनेवाले तथा उम्मीदवार लेकर भी पार्टी निर्देशन को अवज्ञा कर उम्मीदवारी वापस ना करनेवाले नेताओं को कारवाही हुई है ।
इसतरह कारवाही में पड़नेवाले नेताओं में से पूर्व सांसद् पूर्व मन्त्री भी हैं । पार्टी जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि केन्द्रीय सदस्य करिमा बेगम के साथ ७ उम्मीदवारों को पार्टी से निष्काशन किया गया है । करवाही में पड़नेवाले अन्य नेताओं में प्रदेश समिति सदस्य जन्नत अन्सारी, प्रदेश परिषद् सदस्य शिवकुमार साह, प्रदेश सदस्य गौरीशंकर साह, युवा नेता मुकेश कुमार द्विवेदी, रुपेशमान सिंह और प्रमोद जयसवाल हैं ।
बताया गया है कि पार्टी से आबद्ध उन लोगों ने अन्य पार्टी में प्रवेश कर और स्वतनत्र रुप में उम्मीदवारी दी है, जो पार्टी निर्णय और अनुशासन के विपरित है । जिला अध्यक्ष यादव ने कहा है कि उन लोगों को पार्टी की साधारण सदस्य से भी हटाया गया है ।

