Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री की पत्नी आरजू देउवा छठ देखने पहुंची जनकपुरधाम, सत्ता गठवंधन द्वारा सरकार बनाने किया दावा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रधानमंत्री शेरवहादुर बहादुर देउवा की पत्नी आरजू देउवा आज विमान सेछठ देखने के लिए जनकपुरधाम पहुंची। उनके साथ पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि तथा उनकी पत्नी भी साथ में थी। वे गंगा सागर में छठ घाट पर गयी तथा पूजा अर्चना की।
इससे पूर्व वे हवाई अड्डा के विशेष कक्ष में पत्रकारों कहा कि सत्ता गठवंधन दो तिहाई से जीत रही है। तथा सरकार बना रही है। आरजू देउवा ने कहा कि एमाले गठवंधन को जनता नकारेगी।
देश में लोकतंत्र बचाना है तो जनता नेपाली कांग्रेस के घटक दल को वोट दें। नागरिकता समस्या का समाधान, पड़ोसी से मधुर संबंध, देश की आर्थिक मजबूती सत्ता गठवंधन ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि धनुषा जिला के सभी सीटो पर इमानदारी पूर्वक गठवंधन काम करें। आरजू देउवा ने कहा कि सत्ता का चाभी मधेश के पास हैं। देश में लोकतंत्र को लाने में जनकपुरधाम का अग्र स्थान हैं।

यह भी पढें   जागृत नागरिक से मजबूत लोकतंत्र, संवेदनशील इंसान से सुंदर समाज : बिमल सरार्फ,

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com