गुजरात के मोरबी पुल के गिरने से ६० लोगों की मृत्यु ,७० लोग घायल

काठमांडू, ३० अक्टूबर –भारत गुजरातके मोरबी में आज शाम बहुत बड़ा हादसा हो गया है । मोरबी के मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज आज अचानक से टूट गया जिससे कारण बहुत से लोग नदी में गिर गए । इस हादसे में कम से कम ६० लोगों की मृत्यु हो चुकी है और ७० लोग घायल हैं । घायलों को रेस्क्यू कर लिया गया है । उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है । कुछ लोग जो नदी में गिर गए थे उन्हें भी नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।
ये पुल पिछले कुछ महीने से बंद था । पिछले सात महीने से पुल के मरम्मत का काम चल रहा था । आज से पाँच दिन पहले ही इसे खोला गया था । इसलिए आज बहुत भीड़ थी । बताया गया है कि आज पुल टूटने से पहले उस पर लगभग ४०० लोग थे ।
इसी बीच गुजरात सरकार ने इस हादसे को लेकर अपना दुख व्यक्त किया है और सरकार मृतकों के परिवार को ४ लाख और घायलों के परिवार को ५० हजार रुपए का मुआवजा देगी ।

