Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान को हरा कर इंग्लैण्ड ने जीता टी20 वर्ल्ड खिताब

 

काठमान्डौ 13  नवम्बर

जॉस बटलर की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम ने दूसरा टी20 वर्ल्ड खिताब जीत लिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. सैम करेन और आदिल राशिद की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को सिर्फ 137 रन पर रोक दिया. इसके बाद बेन स्टोक्स (नाबाद 52) और जॉस बटलर (26) की पारियों की दम पर इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 19वें ओवर में हासिल कर लिया. इंग्लैंड का यह दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब है. इससे पहले टीम ने साल 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला खिताब हासिल किया था.

यह भी पढें   कांग्रेस नेता धनराज की पूर्व पत्नी ज्योति को अदालत में पेश होने का आदेश

138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स (1) को बोल्ड मारा. तीसरे नंबर पर उतरे फिल साल्ट (10) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. हारिस रऊफ की गेंद पर वह इफ्तिखार अहमद को कैच दे बैठे. भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जॉस बटलर 26 रन बनाकर रऊफ का शिकार बने.

यह भी पढें   पार्टी के भीतर समस्या है इसे बाहर नहीं आने दें – ओली

इससे पहले सैम करन और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइनअप को इतने दबाव में ला दिया कि पाक टीम 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी. इस साल के शुरू में चोट से वापसी करने वाले करन इंग्लैंड के लिए बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल कर बड़े मैच में अपनी काबिलियत साबित की. वहीं राशिद भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने मध्य के ओवरों में रन गति पर लगाम कसी जिसमें उन्होंने और करन ने मिलकर 25 डॉट गेंद डाली.

यह भी पढें   जनकपुरधाम में योग शिविर से पूर्व निकाला गया प्रभात फेरी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *