Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग ने भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र से प्रचार प्रसार रोकने के लिए भारत से पत्राचार किया है ।

 
फ़ाइल

काठमांडू । मंसिर ४ गते को होने वाले निर्वाचन के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है । कहाँ – किस नियम का प्रयोग करना है नहीं करना है इसके बारे में भी लगभग सभी को जानकारी करा दी गई है । इसी सिलसिले में निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन के क्रम में उम्मीदवार भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र से प्रचार प्रसार रोकने के लिए भारत से पत्राचार किया है
आयोग ने परराष्ट्र मन्त्रालय द्वारा भारत सरकार को पत्र भेजकर स्थानीय एफ एम से उम्मीदवार और दलों के प्रचार प्रसार का प्रसारण नहीं होने देने की व्यवस्था करने को लेकर चिठ्ठी लिखी है ।
निर्वाचन के समय में भारतीय सीमावर्ती जिला और निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार वहाँ के सञ्चार माध्यमों में भी प्रचार प्रसार करने का चलन था । उसी के तहत विदेशी सञ्चार माध्यम में निर्वाचन प्रचार प्रसार में रोक लगाने के लिए आचार संहिता बना है और उसी के ही अनुसार पत्राचार समेत का निर्वाचन आयोग के उपसचिव कमल भट्टराई ने बताया ।

यह भी पढें   चोलेंद्र के आवास के आसपास प्रहरी की निगरानी

निर्वाचन के दौरान नेपाल के किसी भी दल और उम्मीदवार के प्रचार–प्रसार सम्बन्धी सामग्री प्रशारण की व्यवस्था नहीं कर देने के लिए आयोग ने परराष्ट्र मन्त्रालय द्वारा भारत सरकार से अनुरोध किया है । उन्होंने कहा कि – पत्राचार अनुसार भारत ने भी स्थानीय एफ.एम. स्टेशनों को पत्राचार करके निर्वाचन प्रचार प्रसार के सामग्री नहीं बजाने का अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com