Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता गठबन्धन की बैठक आज दोपहर तीन बजे से

 


काठमांडू, १९ मंसिर – चुनाव खत्म होने के बाद सभी दल अपनी पार्टी की अवस्था को जानने के लिए कहे या फिर क्या कारण रही है कुछ जगहों पर जहाँ जीत मिलनी चाहिए थी वहाँ नहीं मिली और जहाँ मिलने के बारे में सोचा तक नहीं था वहाँ मिला । अब आगे कैसे बढ़े इन सभी बातों की समीक्षा करना बहुत जरुरी होता है तो इसी क्रम में चुनाव की समीक्षा करने के लिए सत्ता गठबन्धन की बैठक आज होने वाली है ।
आज दोपहर ३ बजे बालुवाटार में होने वाली इस बैठक में चुनाव के परिणाम को लेकर समीक्षा तथा नए सरकार गठन की सम्भावना के बारे में चर्चा होने की बात कही जा रही है ।
सत्ता गठबन्धन में आवद्ध नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, राष्ट्रीय जनमोर्चा और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी ने तालमेल करके चुनाव लड़े थे । मंसिर ४ गते हुए निर्वाचन में कांग्रेस ने प्रतिनिधि सभा में ५७ सीट प्राप्त किया है । इसी तरह माओवादी केन्द्र ने १७, एकीकृत समाजवादी ने १०, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी ने ४ और राष्ट्रीय जनमोर्चा ने एक सीट प्राप्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com