Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“द दरबार बैंक्वेट” का भव्य उद्धघाटन के साथ बुकिंग शुभारम्भ

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही, महेश गुप्ता । रूपन्देही जिल्ला भैरहवा सिनपा वडा नम्बर- ६ गल्लामंडी मेन रोड पिपराहिया चौकी नजदीक “द दरबार बैंक्वेट” का क्षेत्र नम्बर ३ के विधायक संतोष कुमार पाण्डेय ने उद्घाटन करने के प्रश्चात उन्होंने कहा की एसी क्वालिटी के बैंक्वेट का खुलना गल्लामंडी के लोगों के लिए बड़े ही गर्व एवम सौभाग्य की बात है। शादी, सभा, पूजन कार्य लगायत शुभ कार्यों के लिए अब दूर जाने की अवश्यकता नही हैं । इस प्रकार के सम्पूर्ण सुविधा के साथ द दरबार जैसे बैंक्वेट का होना अपने आप में बड़े ही गर्व की बात है ।

यह भी पढें   नई सरकार हालात पुराने - टूटते युवाओं के सपने : कंचना झा

द दरबार बैंक्वेट के प्रोपराइटर दुर्गेश कुमार गुप्ता एवम विशाल जायसवाल ने बताया है की २ करोड़ की लागत से १५ हजार स्क्वायर फिट में त्यार हुआ द दरबार बैंक्वेट जिसमे १ बड़ा हाल ,१ मिनी हाल,२ रूम ,ओपन स्पेस जिसमे २ हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था है । द दरबार बैंक्वेट की आज से बुकिंग शुरू हो गई है ।जिसमे बुकिंग कर्ता टेन्ट, लाइट,डेकोरेशन, साउंड, कैटरिंग स्वयं कर सकते है।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिङ सेंटर में कथित पुलिस ज्यादती पर राजेन्द्र महतो ने उठाए सवाल, अस्पताल में माजिद अंसारी से की मुलाकात

कार्यक्रम में समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता, अर्जुन जायसवाल, मनोज अग्रहरी , संतोष शुक्ला, नरेन्द्र प्रसाद रौनियार,
विशाल जायसवाल, सिनपा ६- वड़ा अध्यक्ष बिरेंद्रनाथ श्रीवास्तव लगायत सैकड़ों वरिस्ट नागरिक उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम महेश प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता और दुर्गा प्रसाद गुप्ता के संचालन में सम्पन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *