Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मक्का खेती विस्तार सम्बन्धी अन्तरक्रिया कार्यक्रम’

 

देशबन्धु यादव/नवलपरासी । वित्तीय वर्ष २०७९/०८० के तहत सरावल गांव पालिका के वार्ड नं ४,५ और ६ के बाढ प्रभावित किसानों के लिए मक्का खेती के लिए पचास प्रतिशत सब्सिडी(अनुदान) ‘मक्का खेती विस्तार सम्बन्धी अन्तरक्रिया कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथी एवं सरावल गांव पालिका के अध्यक्ष सुखाडी चौधरी ने घोषणा किया। मुख्य अतिथी चौधरी ने किसानों को सम्बोधित करते हूए कहा कि कृषि क्षेत्र में समग्र विकास के लिए सम्बन्धित सभी सरकारी/गैर सरकारी निकायों से पहल किया जाएगा।
विशेष अतिथि कृषि ज्ञान केन्द्र नवलपरासी (पश्चिम) के प्रमुख संतोष चौधरी ने कहा कि मक्का खेती के लिए पचास हजार प्रति हेक्टर और सब्जी खेती करने वाले किसानों को एक लाख प्रति हेक्टर के लिए सब्सिडी(अनुदान) कार्यक्रम के तहत मुहैया कराया जाएगा।
अन्तरक्रिया कार्यक्रम में विभिन्न कृषक समूह के प्रमुख/प्रतिनिधि राजेन्द्र कुर्मी, चन्द्रभान चौधरी कृष्णजीवन तिवारी और गैर सरकारी संस्था असल छिमेकी के सामाजिक परिचालक प्रभावती चौधरी लगायत के महानुभावों ने सुझाव मंतव्य व्यक्त किया।
इस मौके पर ४ नम्बर वार्ड के वार्ड अध्यक्ष सुरेश यादव और ६ नम्बर के वार्ड अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता ने पेट्रोलियम के विकल्प में विद्युतिय सिंचाई प्रणाली को विस्तार सम्बन्धी सुझाव मंतव्य व्यक्त किया।
सरावल गांव पालिका के कृषि विकास शाखा के प्रमुख कुलदीप नारायण मिश्र ने कहा कि व्यवसायिक रुप से खेती के लिए आधुनिक तकनिक उत्तम उपाय है।
कार्यक्रम सहजीकरण कृषि प्रविधिक द्वय अर्जुन पौडेल और पूजा अर्याल ने किया। ५ नम्बर वार्ड के वार्ड अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी के अध्यक्षता में अन्तरक्रिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह भी पढें   उपसभामुख रुबीकुमारी ठाकुरी अस्पताल में भर्ती

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *