Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके के नरैनापुर में शाह सुल्तान बाबा दरगाह कुट्टी का उदघाटन किया गया

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज से पूर्व नरैनापुर गावँपालिका में शाह सुल्तान बाबा दरगाह कुट्टी का पौष १६ गते शनिवार एक कार्यक्रम के बीच उदघाटन किया गया है ।

लुम्बिनी प्रदेश सभा सदस्य कृष्ण केसी नमूना और नरैनापुर गाँवपालिका अध्यक्ष इश्तियाक अहमद शाह ने शाह सुल्तान बाबा दरगाह कुट्टी का संयुक्त रुप में उदघाटन किया था ।

हाजी बरकत अली के अध्यक्षता में, लुम्बिनी प्रदेश सभा सदस्य कृष्ण केसी नमूना के प्रमुख आतिथ्य में, नरैनापुर गाँवपालिका के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद शाह, बाँके जिला प्रहरी कार्यालय के प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक सन्तोष सिंह राठौर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ था ।

यह भी पढें   श्रम मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए नया आचारसंहिता लागू

नरैनापुर गावँपालिका वार्ड नं.–६ जमुनी में स्थापना किया गया शाह सुल्तान बाबा कुट्टी का उदघाटन करते हुये लुम्बिनी प्रदेश सभा सदस्य कृष्ण केसी नमूना ने नरैनापुर को सम्बृद्ध बनाने के लिये आवश्यक पडनेवाली भौतिक पुर्वाधार निर्माण में पहल करनेकी प्रतिवद्धता व्यक्त करते हुये बाबा कुट्टी को पर्यटकीय स्थल के रुप में विकास करने के लिये प्रदेश और संघीय सरकार से बजेट की व्यवस्था करने के लिये बतायी ।

इसी तरह वह कार्यक्रम में नरैनापुर गावउपालिका के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद शाह ने कहा नरैनापुर में प्रसस्त पर्यटकीय सम्भावना रही है धार्मिक स्थल भी रही है बहते हुये संघ, प्रदेश और स्थानीय सरकार मिलकर यह नरैनापुर क्षेत्र को पर्यटन तथा संस्कृति की विकास करने के लिये बताया । सभी तह मिलकर बिकास करने से सभी का स्वामित्व होगी अध्यक्ष इश्तियाक अहमद शाह का करना था ।

यह भी पढें   शिशु मंदिर के दो आचार्यों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

नरैनापुर गाँवपालिका के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद शाह ने कुट्टी गरीब असहाय लोगों की सहारा का केन्द्र के रुप में स्थापित करके आगे बढ्ने के लिये आग्रह करते हुये वह कुट्टी को नरैनापुर गावँपालिका क ीओर से सहयोग करने की  प्रतिबद्धता व्यक्त किया था ।

वह कार्यक्रम में जिला प्रहरी कार्यालय बाँके के प्रहरी उपरीक्षक सन्तोष सिहं राठौर ने मन्तव्य व्यक्त करते हुये बाबा कुट्टी की संरक्षण और आवश्यक सुरक्षा के लिये बाँके जिला प्रहरी कार्यालय प्रतिबद्ध रही है बताते हुये धार्मिक महत्व लेकर स्थापित बाबा कुट्टी समाज में रहा विभेद को अन्त्य करने में भूमिका निर्वाह करने की जिकिर किया था । शिक्षक अरुण यादवद्वारा सञ्चालित वह कार्यक्रम में भगवानपुर ईलाका प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरिक्षक बीर बहादुर सुनार, गुफरान अली शाह, स्थानीयबासियों की सहभागिता रही थी, कार्यक्रम में समरिन शाह ने स्वागत मन्तव्य किया था ।

यह भी पढें   अकेलापन -- शक्ति या कमजोरी : निशा अग्रवाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *