Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाटा बाँके शाखा द्वारा ४ लोगों को सम्मान किया गया

 

नेपालगन्ज/(बाँके)  पवन जायसवाल । नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा के आयोजन में किया गया बधाई तथा सम्मान कार्यक्रम में ४ लोगों को सम्मान किया गया ।

गत मंसीर ४ गते को सम्पन्न निर्वाचन में नवनिर्वाचित प्रदेश सभा सदस्य मीना श्रेष्ठ, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के मेयर प्रशान्त विष्ट, उप–मेयर कमरुद्दीन राई, नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.६ के वडाध्यक्ष समीर प्रताप सिंह को माघ १४ गते शनिवार दोसल्ला ओढाकर सम्मान–पत्र सहित सम्मान किया गया ।

नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा के सभापति बदरुद्दीन अन्सारी के अध्यक्षता में सम्पन्न संस्था के सचिव नरेन्द्र श्रेष्ठद्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि एवं प्रदेश सभा सदस्य मीना श्रेष्ठ ने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त करते हुये कहा मैं एक महीने की वेतन इस संस्था को सहयोग करुगीं प्रतिवद्धता व्यक्त की थी । उन्हों ने इस संस्था में बि.सं.२०३९ साल से निरन्तर रुप में आवद्ध तथा आजीवन सदस्य रही हैं ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन का फैसला – विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों से हटेंगे दलीय विद्यार्थी व कर्मचारी संगठन

वह अवसर पर नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके शाखा के पूर्व अध्यक्ष तथा भवन निर्माण समिति के संयोजक पूर्ण लाल चुके ने संस्था की स्थापना काल से गतिविधि के बारे में प्रकाश डाला था, उन्हों ने संस्था की गत वर्ष सम्पन्न केन्द्रीय अधिवेशन, भवन और बाउण्डरी वाल निर्माण के लिये नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका और अन्य दाताओं से रु. १४ लाख ८५ हजार ९ सौ ३४ प्राप्त हुआ था जिस में अधिवेशन क लिये रु. ४ लाख ९ हजार २ सौ ४ रुपैया खर्च हुआ था और भवन, बाउण्डरी वाल निर्माण में रु. १० लाख ७६ हजार ७ सौ ३० रुपैया खर्च हुआ था उस विवरण को प्रस्तुत किया था । उन्हों ने सम्मानित व्यतिmत्वओं की सम्मान–पत्र पढकर सुनाये थे ।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सीमा पर बढ़ी नाराज़गी, सरकार मौन, सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने भी उठाए सवाल

उसी अवसर पर सम्मान के बाद नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के  प्रमुख प्रशान्त बिष्ट ने नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका से सहयोग करने की बात बताया इसी तरह वडा नं.६ के वडाध्यक्ष समीर प्रताप सिंह ने भीकहा वडा कार्यालय में सीमित बजेट होता है तो भी मैं सहयोग करुगा बताया ।

भवन निर्माण के लिये सहयोग करनेवाले दाताओं को भी भवन निरीक्षण समेत कराने की उद्देश्य से आयोजन किया गया वह कार्यक्रम में संस्था के केन्द्रीय सदस्य सेमराज शाक्य, सदस्य बसन्त लामिछाने ने मन्तव्य व्यक्त करते हुये कहा  सहयोगी मन लोगों से सहयोग करने की अनुरोध किया था ।

वह कार्यक्रम में संस्थाका निर्वतमान सभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ, पूर्व सभापति माधुरी शर्मा, महिला जागृति सेलका अध्यक्ष लक्ष्मी श्रेष्ठ, बाँके शाखा के उपाध्यक्ष डा.ज्ञान कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार श्रेष्ठ, सह–सचिव रचना श्रेष्ठ, कार्य समिति के सदस्यों में सुश्री ज्ञानु श्रेष्ठ, डा. सुभाष योगी, जनकराज भण्डारी, सुन्दरलाल शाक्य, दाताओं में मुरलीधर शर्मा, राम बहादुर सुनार, धन प्रसाद धिताल और उपासना थारु, पवन जायसवाल लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत घटाने के लिए जेन–जी नागरिक अभियान का प्रदर्शन

नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था के केन्द्रीय सदस्य सेमराज शाक्य, पूर्व सभापति माधुरीशर्मा, निर्वतमान सभापति सुश्री शान्ति श्रेष्ठ, सभापति बदरुद्दी अन्सारी लगायत लोगों ने सम्मानित व्यक्तत्वओं को दोसल्ला ओढकर, सम्मान–पत्र प्रदान करके सम्मान किया था । वह कार्यक्रम में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के प्रमुख प्रशान्त विष्ट और महिला जागृति सेल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रेष्ठ को नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बाँके की आजीवन सदस्यता प्रदान करके संस्था की व्याच लगाकर स्वागत किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed