Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हड्ताल और आगजनी के कारण बालाजु माछापोखरी क्षेत्र तनावग्रस्त, मंगलवार सार्वजनिक सवारी बंद की घोषणा

 

१ फागुन, काठमाडौं ।

काठमान्डू का बालाजु माछापोखरी क्षेत्र तनावग्रस्त बना हुआ है। ट्रैफिक जुर्माना के विषय को लेकर आन्दोलनरत यातायात मजदूर के हड्ताल और आगजनी के कारण यह क्षेत्र तनावग्रस्त बना हुआ है ।

आन्दोलनकारियों ने प्रहरी के दो वैन में आग लगा दी है। उनलोगों ने माछापोखरी चौक स्थित प्रहरी के अस्थायी पोष्ट को भी तोड दिया है । मूल सडक में प्रहरी वैन में आग लगा ददी गई है किन्तु वहाँ प्रहरी की उपस्थिति नहीं थी ।

यह भी पढें   चिलिमे और अपर त्रिशूली–१ की सुरंगों में ३ शव मिले

नेपाल यातायात स्वतन्त्र मजदूर संगठन, अखिल नेपाल यातायात मजदूर संघ और नेपाल यातायात मजदूर संघ पिछले समय में ट्रैफिक द्वारा वृद्धि किए गए जुर्माना के विरुद्ध  आन्दोलनरत हैं।

सोमबार बालाजु, माछापोखरी, गोंगबु और सामाखुसी चौक में आन्दोलनकारियों ने सडक अवरुद्ध किया था । उन लोगों ने मंगलबार काठमाडौं उपत्यका में सार्वजनिक सवारी बन्द करने की घोषणा भी की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com